1. संविधान निर्माण की गाथा बताने के बहाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्ष को सकारात्मक राजनीति का संदेश दे गए।
2. कांग्रेस समेत तमाम नेताओं का राष्ट्र निर्माण में योगदान बताते हुए मोदी ने दो टूक कहा कि देश तू-तू-मैं-मैं से नहीं, बल्कि सबके सकारात्मक योगदान से चलता है।
3. तंज व कटाक्ष किए बगैर प्रधानमंत्री अजातशत्रु की तरह बोले और विपक्ष को याद दिलाया कि संसद के आचरण का पालन आम लोग भी करते हैं।
4. मोदी ने कहा, ‘एकता का मंत्र भारत जैसे देश में केंद्रित होना चाहिए। समता के साथ ममता, समभाव के साथ ममभाव जरूरी है।
5. प्रधानमंत्री ने कहा, ‘भारत के सामने कई चुनौतियां हैं। हमें चीजों को सकारात्मक ढंग से लेना चाहिए।
Advertisements